फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur police arrest two people for stole ten two wheeler amid lockdown due to corona virus

लॉकडाउन में हुए नुकसान से दो व्यापारियों ने चोरी किए दस दोपहिया वाहन, कीमत तीन लाख रुपये

Mon, 31 Aug 2020 11:57 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 31 Aug 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Nagpur police arrest two people for stole ten two wheeler amid lockdown due to corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन ने कोरोना को भले ही कम प्रतिशत दर से बढ़ाया हो लेकिन देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर जरूर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के व्यवसाय खत्म हुए तो कई लोग इंजीनियरिंग और वकील की नौकरी छोड़ सब्जी की दुकान लगाने लगे। 

विज्ञापन


लॉकडाउन में कई ऐसा खबरें सुनी होंगी कि लोग अपना व्यवसाय बदलकर कुछ और काम करने को मजबूर हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से है, जहां दो व्यवसायियों ने अपने व्यवसाय में होने वाले घाटे की वजह से चोरी करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


नागपुर के दो व्यवसायियों ने कुछ महीने पहले अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन कोरोना की वजह से पैदा हुए वित्तीय संकट को देखते हुए इन दोनों व्यापारियों ने दोपहिया वाहन को चुराना शुरू कर दिया था। सदर पुलिस थाने के निरीक्षक महेश बनसोदे ने बताया कि नागपुर पुलिस ने मोनिश ददलानी (27) और विवेक सेवक गुमनानी (22) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से चोरी किए गए दस दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने इन वाहनों की कीमत तीन लाख रूपये बताई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने लॉकडाउन के कारण व्यवसाय चौपट होने और ऋणों का भुगतान नहीं कर पाने की वजह से दोपहिया वाहनों की चोरी करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed