{"_id":"5f4c984c8ebc3e3d0924297e","slug":"nagpur-police-arrest-two-people-for-stole-ten-two-wheeler-amid-lockdown-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में हुए नुकसान से दो व्यापारियों ने चोरी किए दस दोपहिया वाहन, कीमत तीन लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में हुए नुकसान से दो व्यापारियों ने चोरी किए दस दोपहिया वाहन, कीमत तीन लाख रुपये
Mon, 31 Aug 2020 11:57 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन ने कोरोना को भले ही कम प्रतिशत दर से बढ़ाया हो लेकिन देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर जरूर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के व्यवसाय खत्म हुए तो कई लोग इंजीनियरिंग और वकील की नौकरी छोड़ सब्जी की दुकान लगाने लगे।
विज्ञापन
लॉकडाउन में कई ऐसा खबरें सुनी होंगी कि लोग अपना व्यवसाय बदलकर कुछ और काम करने को मजबूर हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से है, जहां दो व्यवसायियों ने अपने व्यवसाय में होने वाले घाटे की वजह से चोरी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नागपुर के दो व्यवसायियों ने कुछ महीने पहले अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन कोरोना की वजह से पैदा हुए वित्तीय संकट को देखते हुए इन दोनों व्यापारियों ने दोपहिया वाहन को चुराना शुरू कर दिया था। सदर पुलिस थाने के निरीक्षक महेश बनसोदे ने बताया कि नागपुर पुलिस ने मोनिश ददलानी (27) और विवेक सेवक गुमनानी (22) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से चोरी किए गए दस दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने इन वाहनों की कीमत तीन लाख रूपये बताई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने लॉकडाउन के कारण व्यवसाय चौपट होने और ऋणों का भुगतान नहीं कर पाने की वजह से दोपहिया वाहनों की चोरी करना शुरू कर दिया था।