{"_id":"6582cd95f4e92016ff06a592","slug":"nagpur-explosives-factory-blast-victims-kin-to-get-jobs-and-pension-says-state-labour-minister-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpur: 'सोलर इंडस्ट्रीज फैक्टरी धमाके मामले में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी नौकरी', मंत्री का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagpur: 'सोलर इंडस्ट्रीज फैक्टरी धमाके मामले में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी नौकरी', मंत्री का एलान
Wed, 20 Dec 2023 04:51 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:51 PM IST
सार
पीड़ितों के परिजनों को केंद्र सरकार के कोष से सहायता प्रदान किया जाएगा। श्रम मंत्री सुरेश खरे ने बताया कि कंपनी पीड़ितों के बच्चों का खर्च भी उठाएगी।
विज्ञापन
Maharashtra Labour Minister Suresh Khade
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के श्रम मंत्री सुरेश खरे ने बुधवार को सोलर इंडस्ट्रीज फैकटरी में हुए विस्फोट में मरने वाले नौ लोगों के परिवार के एक सदस्य को कंपनी द्वारा नौकरी देने की बात कही है। आठ पीड़ितों के परिवारों को भी पेंशन दिया जाएगा, वहीं एक अन्य मृतक के परिजन को नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।
पीड़ितों के परिजनों को केंद्र सरकार के कोष से भी सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री ने बताया कि कंपनी पीड़ितों के बच्चों का खर्च भी उठाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को पांच लाख रुपये और कंपनी ने 20 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया है।
कैसे हुआ था विस्फोट
महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार की सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय कंपनी के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। सूत्रों के अनुसार कोयला खनन विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक कारखाने में बनाए जा रहे थे। इसी की पैकेजिंग चल रही थी, तभी धमाका हुआ है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया था। सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।