{"_id":"581bc6e94f1c1b5e38438305","slug":"nagpur-congress-attack-on-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागेपुर से कांग्रेस का पीएम पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नागेपुर से कांग्रेस का पीएम पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जामुराद (वाराणसी)
Updated Fri, 04 Nov 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव नागेपुर में कांग्रेस ने किसान खाट पंचायत का आयोजन किया। इसमें जुटे नेताओं ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी और पूजीपतियों की हितैषी बताते हुए जमकर हमला बोला। कहा कि गांवों को वाईफाई कर देने से किसानों का भला होने वाला नहीं है। साथ ही किसानों को आश्वस्त किया कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसान खाट पंचायत में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि हमारे अन्नदाता कहे जाने वाले किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। उन्हें अपने अनाज की उपज का सही दम नहीं मिल रहा। खाद-बीज और पानी के चक्कर में कर्ज का बोझ लद गया है। किसानों की इस हालत से मर्माहत होकर ही राहुल गांधी संदेश यात्रा और खाट पंचायतों के जरिये मुहिम छेड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो दस दिन में किसानों का कर्ज और बिजली का आधा बिल माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की नहीं, उद्योगपतियों की चिंता है। जयापुर और नागेपुर को वाईफाई कर देने से यहां के किसानों का विकास नहीं होगा। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य हर्षवर्धन सिंह, आनन्द सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल, अशोक सिंह, नीरज दूबे, नंदलाल मास्टर और मुकेश पटेल आदि ने भी विचार रखे। संचालन भगवतीधर दूबे और अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन