{"_id":"5a79b5424f1c1b86268b8962","slug":"nagaland-mlas-resigns-before-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से पहले नगालैंड के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव से पहले नगालैंड के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही राज्य में सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के दो विधायकों समेत आठ विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में छह निर्दलीय हैं। विधानसभा अध्यक्ष इम्तिवापांग अइर ने सभी के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। एनपीएफ विधायक और सड़क मंत्री जी. काइटो आए ने इस्तीफा देने के बाद जनता दल (यू) का दामन थाम लिया है।
पहले जद (यू) भी यहां साझा सरकार में शामिल थी लेकिन इस बार वह अलग होकर 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस्तीफा देने वाले छह निर्दल विधायकों में से पांच ने एनपीएफ का दामन थामा है। ये विधायक उसके टिकट पर ही इस बार चुनाव लड़ेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनपीएफ ने अपने 58 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें मुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग का नाम भी शामिल है।