{"_id":"5f034a332e3ab46da06774d2","slug":"mylan-is-allowed-to-take-remedivir-in-india-for-rs-4800-per-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कंपनी को मिली भारत में रेमडिसिविर उतारने की अनुमति, एक शीशी की कीमत 4800 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस कंपनी को मिली भारत में रेमडिसिविर उतारने की अनुमति, एक शीशी की कीमत 4800 रुपये
Mon, 06 Jul 2020 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:28 PM IST
सार
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसकी प्रत्येक 100 मिलीग्राम शीशी की कीमत 4,800 रुपये होगी। यह इस माह से मरीजों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
रेमडिसिविर (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दवा कंपनी माईलैन एनवी को भारतीय दवा नियंत्रक से घरेलू बाजार में रेमडिसिविर उतारने और विनिर्माण की अनुमति मिल गई है। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि इस दवा को कोविड-19 के सीमित और आपात इलाज में उपयोग करने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसकी प्रत्येक 100 मिलीग्राम शीशी की कीमत 4,800 रुपये होगी। यह इस माह से मरीजों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसके उत्पादन के लिए घरेलू दवा कंपनी सिप्ला और हेटेरो के साथ गठजोड़ किया है।
विज्ञापन
इन दोनों कंपनियों को इसके उत्पादन और विपणन के लिए दवा नियंत्रक डीसीजीआई से अनुमति मिल चुकी है। माईलैन ने कहा कि कंपनी की 100 मिलीग्राम रेमडिसिविर की शीशी को देश में कोविड-19 के सीमित इलाज में उपयोग की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
यह दवा अस्पताल में भर्ती उन वयस्कों और बच्चों पर उपयोग की जा सकेगी जिनमें कोरोना वायरस के गंभीर लक्षण हैं। बयान के मुताबिक भारत में इसे 'डीसरेम' ब्रांड नाम के तहत उतारा जाएगा।
यह जुलाई में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। इसकी कीमत 4,800 रुपये प्रति शीशी होगी जो इसके ब्रांडेड संस्करण से 80 प्रतिशत से भी अधिक सस्ती है। इसका ब्रांडेड संस्करण विकसित देशों की सरकार को उपलब्ध है।