फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'My flag became my guarantee': PM Modi on Indian students brought back from Ukraine, personal intervention

Interview: युद्ध में 'तिरंगा' बना गारंटी; रूस-यूक्रेन जंग में निजी तौर पर दखल, छात्रों को वापस लाने पर PM मोदी

Mon, 15 Apr 2024 06:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 Apr 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
'My flag became my guarantee': PM Modi on Indian students brought back from Ukraine, personal intervention
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

देश में इन दिनों जनसभाओं, चुनावी रैलियों, रोड शो का दौर चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसीं एएनआई को एक साक्षात्कार दिया है। इसमें उन्होंने जहां विपक्ष के आरोपों को लेकर जवाब दिया है वहीं, भविष्य की अपनी योजनाओं और भारत को और विकसित बनाने पर चर्चा की। इस साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। साथ ही यह भी बताया कि कैसे युद्ध में फंसे देशों से भारतीय नागरिकों, छात्रों को वापस लाया जा सका। 

विज्ञापन


इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ''मैं दोनों राष्ट्रपतियों (रूस और यूक्रेन) के साथ बहुत दोस्ताना रहा हूं। मैंनें राष्ट्रपति पुतिन से खुले तौर पर कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। मैं यूक्रेन से भी कहा है कि हमें बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। युद्ध के दौरान जब दोनों देशों के प्रमुखों से मैनें बात की और कहा कि हमारे युवा वहां फंस गए हैं, और मुझे आपकी मदद की जरूरत है। इसके बाद हमने मिलकर रास्ता निकाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बोलते हुए पीएम ने कहा कि इस दौरान  विदेशी धरती पर तिरंगे की ताकत भी देखने को मिली। उस समय भारतीय ध्वज की ताकत ही थी जो उनकी गारंटी बन गई और भारतीय सकुशल वापस आ सके। उस समय जंग के मैदान में भारतीय ध्वज की ताकत इतनी थी कि एक विदेशी भी अगर अपने हाथ में तिरंगा पकड़ लेता था, तो उसके लिए भी जगह बन जाती थी, इसलिए मेरा झंडा मेरी गारंटी बन गया।

2015 का किस्सा भी बताया
प्रधानमंत्री ने बताया कि जब मैंने सऊदी किंग से बात की और उनसे कहा कि मैं यमन से अपने लोगों को लाना चाहता हूं। और वहां आपकी बमबारी चल रही है। बमबारी के बीच हम ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, आप हमारी कैसे मदद करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, कृपया मुझे समझने की कोशिश करें। पीएम ने कहा कि वह दौर था जब भारत के कहने पर बमबारी रुक जाती थी और हम अपने लोगों को हवाई जहाज से बाहर ले जाते थे। तब हम यमन से लगभग 5000 लोगों को लाए। पीएम ने कहा कि ये सारी बातें सुषमा स्वराज ने अपने इंटरव्यू में बताईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed