फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   my fat was due to insulin imbalance, not because I overeat: says cop mocked by Shobhaa De

'खाने से नहीं बीमारी से हुआ हूं मोटा, शोभा डे करा दें इलाज'

Thu, 23 Feb 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
my fat was due to insulin imbalance, not because I overeat: says cop mocked by Shobhaa De
बीमसी चुनाव से पहले लेखिका शोभा डे ने ट्विटर पर एक मोटे पुलिस वाले की फोटो डाल कर मुंबई पुलिस की खिंचाई की थी। शोभा डे ने फोटो के साथ पुलिस वाले का मजाक उड़ाते हुए लिखा था कि 'मुंबई में आज पुलिस का भारी बंदोबस्त।'
विज्ञापन


शोभा डे ने जिस पुलिस वाले की फोटो ट्विटर पर डाली थी, उसका नाम दौलतराम जोगावट है और वह मुंबई पुलिस का नहीं, मध्य प्रदेश पुलिस का कर्मचारी है। शोभा डे की पोस्ट से आहत दौलतराम ने बुधवार को कहा कि उनका वजन 180 किलो है और वह ज्यादा खाने की वजह से नहीं, बल्कि इन्सुलिन के असंतुलन की वजह से हुआ है।
विज्ञापन



दौलतराम जोगावट, मध्य प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और नीमच पुलिस लाइन में तैनात है। अंग्रेजी अखबार हिंदूस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए दौलतराम ने कहा, 'मेरे मोटापे का कारण ज्यादा खाना खाना नहीं बल्कि मेरी बीमारी है। 1993 में मेरे 'गाल ब्लैडर' का ऑपरेशन हुआ था उसके बाद से मेरी शरीर में इंसुलिन की संतुलन बिगड़ता चला गया जिसकी वजह से मेरी शरीर फूल गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभा डे के ट्विट से दुखी दौलतराम ने कहा, ' अगर मैडम की इच्छा हो तो वो मेरे इलाज के लिए पैसे दे सकती हैं। कौन पतला होना नहीं चाहता है?'

नीमच के एसपी मनोज कुमार सिंह ने दौलतराम जोगावट के बारे में बताया कि, 'वह मोटा जरूर है लेकिन अपने काम के प्रति वह हमेशा समर्पित रहता है। उसकी जांच को कई बार कोर्ट से प्रशंसा भी मिल चुकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed