फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MVA's rally vs BJP-Sena's ‘Savarkar yatra’ today after Aurangabad clashes. Top points

महाराष्ट्र में सियासी जंग: BJP-शिवसेना की 'सावरकर गौरव यात्रा शुरू', CM शिंदे हुए शामिल, शाम को MVA की रैली

Sun, 02 Apr 2023 01:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 02 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

संभाजीनगर में बुधवार और गुरुवार की रात किराडपुरा इलाके में रामनवमी के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं थी। इसमें एक की मौत हो गई थी, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

विज्ञापन
MVA's rally vs BJP-Sena's ‘Savarkar yatra’ today after Aurangabad clashes. Top points
वीर सावरकर गौरव यात्रा में शामिल हुए सीएम शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच सियासी लड़ाई तेज हो गई है। आज एक तरफ जहां, पूरे राज्य में भाजपा और शिवसेना मिलकर 'वीर सावरकर गौरव यात्रा' निकाल रही है, वहीं महाविकास अघाड़ी ने छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में एक बड़ी रैली का आयोजन किया है। इस रैली में शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता अजीत पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


ठाणे की यात्रा में शामिल हुए सीएम शिंदे
ठाणे में सावरकर गौरव यात्रा शुरू हो गई है। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए। इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। लोगों ने 'मैं भी सावरकर' का नारा लगाया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देने के लिए भाजपा-शिवसेना की यात्रा 
दरअसल, पिछले कुछ समय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के कई नेता स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। भाजपा और शिवसेना का आरोप है कि राहुल जानबूझकर वीर सावरकर और मराठियों का अपमान कर रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी को जवाब देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने पूरे महाराष्ट्र में वीर सावरकर गौरव यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत आज से संभाजीनगर में बनी हिंदुत्व विचारक सावरकर के नाम पर बने चौक से होगी। खास बात है कि यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर ही महाविकास अघाड़ी की रैली होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमवीए की रैली में जुटेंगे कई दिग्गज 
एमवीए रैली रविवार शाम को मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान में आयोजित की जाएगी। इसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता जुटेंगे। बताया जाता है कि इसके जरिए गठबंधन सूबे में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश करेगा। 

ट्विटर पर जारी एक वीडियो में शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी अंबादास दानवे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रैली के लिए शांतिपूर्ण तरीके से जुटने के लिए कहा। दानवे का आरोप है कि कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। 


रामनवमी पर हुआ था दंगा 
संभाजीनगर में ही बुधवार और गुरुवार की रात किराडपुरा इलाके में रामनवमी के दौरान दंगे और आगजनी की घटनाएं हुईं थी। इसमें एक की मौत हो गई थी, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बड़ी संख्या में गाड़ियां फूंक दी गई थी। संभाजी नगर पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। एसआईटी ने दंगा मामले में चार और आरोपियों- इमरान खान बिस्मिल्ला खान, सैयद कलीम सैयद सलीम, करीम सलीम शेख और अनवर खान कादर खान को गिरफ्तार किया और उन्हें अदालत के सामने पेश किया। अदालत, ने इन आरोपियों को तीन अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अब तक 12 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed