{"_id":"682af9363f947648e50fb4d4","slug":"mustafa-kamal-ataturk-marg-should-be-named-on-brahmos-this-demand-was-made-by-writing-letter-to-pm-modi-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brahmos: ब्रह्मोस पर रखा जाए मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग का नाम, पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर की ये मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Brahmos: ब्रह्मोस पर रखा जाए मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग का नाम, पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर की ये मांग
Mon, 19 May 2025 03:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 19 May 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
Brahmos Marg
- फोटो : Adobe Stock
पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों पर भारत ने जो कठोर सैन्य कार्रवाई की है, उसमें ब्रह्मोस की भूमिका सबसे ऊपर रही है। ब्रह्मोस मिसाइलों ने सटीक निशाना लगाकर आतंकियों की कमर तोड़ दी है। अब पूरी दुनिया में ब्रह्मोस मिसाइल की तारीफ हो रही है और अनेक देश भारत से ब्रह्मोस मिसाइल मांग रहे हैं। इसी बीच नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के करीब 'मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग' का नाम बदलकर 'ब्रह्मोस मार्ग' रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन
व्यापारी संगठन सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग का नाम बदल दिया जाए। उन्होंने कहा है कि तुर्किये के संस्थापक राष्ट्रपति मुस्तफा कमाल अतातुर्क का भारत देश की सांस्कृतिक एकता में कोई योगदान नहीं रही है। वे अपने जीवन में कभी भी भारत नहीं आए थे। जिस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में तुर्किये ने पाकिस्तान का पक्ष लिया है, अब देश की राजधानी में कमाल अतातुर्क के नाम पर कोई सड़क होने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को तत्काल कदम उठाते हुए मुस्तफा कमाल आता तुर्क मार्ग का नाम बदलकर ब्रह्मोस मार्ग रख देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन