फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslims groups will organise maha rally and said islam is in danger

मुस्लिम संगठनों की 'महारैली', बोले- खतरे में है इस्लाम, BJP थोप रही कड़े नियम

Sat, 14 Apr 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
muslims groups will organise maha rally and said islam is in danger

तीन तलाक जैसी प्रथा पर रोक लग जाने के बाद नाराज मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने केंद्र सरकार के खिलाफ मौर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इस्लाम समुदाय के बड़े संगठनों ने पटना में बड़ी रैली के आयोजन का फैसला लिया है, जिसमें करीब तीन लाख मुस्लिमों के इकट्ठे होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम संगठनों का मानना है कि इस्लाम खतरे में है और इसे बचाने के लिए मुस्लिमों को साथ आना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसका आयोजन 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है। इमारत शरिया की अगुवाई में हो रही रैली का मुख्य उद्देश्य 'दीन यानी धर्म बचाओ, देश बचाओ' रखा गया है। इसमें बिहार ही नहीं झारखंड और ओडिशा से भी लोग आने वाले हैं।
विज्ञापन


मुस्लिम बोर्ड के सदस्य ने सीधे तौर पर कहा है कि बीजेपी को वे चार साल से देख रहे हैं कि शायद वे सत्ता चलाने सीख लें, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा रहा है। हमारे धर्म के निजी कानूनों के साथ खेला जा रहा है। हम देश के हर नागरिक को बताना चाहते हैं कि मुस्लिम धर्म खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शरीया के सदस्य का कहना है कि हम मुख्यत मुस्लिमों को संदेश देना चाहते हैं कि वे अब नही जागे तो बहुत देर हो जाएगा। बीजेपी और आरएसएस और भी कई तरह के बदलाव मुस्लिमों पर थोपना चाहती हैं, इसलिए इसके खिलाफ इकट्ठा होना होगा। वे तीन तलाक और अजान के लिए लाउड स्पीकर पर कदम उठा चुके हैं और इनकी लिस्ट बहुत बड़ी है।


इमारत शरीया के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अनिसुर रहमान कासमी का कहना है कि इस रैली के पीछे किसी विपक्षी पार्टी का हाथ नहीं है। हां, विपक्ष के नेता इस रैली में मौजूद हो सकते हैं, लेकिन अब समय है कि हम बोलेंगे और राजनीतिक पार्टी के नेता सुनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed