{"_id":"618e98b12f07af705d163ed0","slug":"muslims-across-the-state-had-taken-out-a-protest-march-today-against-the-violence-in-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा हिंसा की आंच महाराष्ट्र तक: रजा अकादमी ने निकाला विरोध मार्च, कई जगह पथराव, 7-8 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा हिंसा की आंच महाराष्ट्र तक: रजा अकादमी ने निकाला विरोध मार्च, कई जगह पथराव, 7-8 पुलिसकर्मी घायल
Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
सार
त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में मुसलमानों ने आज विरोध मार्च निकाला और इस इस दौरान कई शहरों में पथराव की घटना हुई।
विज्ञापन
त्रिपुरा हिंसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में हुई हिंसा की आंच अब महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। राज्य में आज मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला। इस दौरान पथराव की घटना भी हुई। सरकार के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में मुसलमानों ने आज विरोध मार्च निकाला। इस दौरान नांदेड़, मालेगांव, अमरावती और कुछ अन्य जगहों पर पथराव किया गया। मैं सभी हिंदुओं और मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
गृह मंत्री पाटिल बोले, हालात नियंत्रण में
पाटिल ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमें सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है, मैं सभी से अपील करता हूं। मैं पुलिस से भी स्थिति को नियंत्रित करने की अपील करता हूं। संयम और शांति बनाए रखें।
पथराव में 7-8 पुलिसकर्मी घायल
नांदेड़ के एसपी प्रमोदकुमार शेवाले ने कहा कि रजा अकादमी ने विरोध प्रदर्शन निकाला था। कुछ युवक रिहायशी इलाकों की तरफ जाने लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका, इसके बाद इन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।
एसपी ने बताया कि हम मामला दर्ज कर रहे हैं, पथराव में 7-8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अभी नांदेड़ में हालात शांतिपूर्ण हैं। मैं अपील करता हूं कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें।
अमरावती डीसीपी ने कहा, करेंगे सख्त कार्रवाई
अमरावती डीसीपी विक्रम साली ने कहा कि पांच शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल यहां शांति है। इस विरोध मार्च के लिए पुलिस की अनुमति नहीं ली गई थी। शिकायतों के आधार पर हम इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Muslims across the state had taken out a protest march today against the violence in Tripura. During this, stone pelting was done in Nanded, Malegaon, Amaravati and some other places. I appeal to all Hindus & Muslims to maintain peace: Maharashtra HM Dilip Walse Patil pic.twitter.com/VdzCwwLeEC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 12, 2021