फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim women get relief from torture, exploitation after repeal of Assam Muslim Marriages Act: CM Sarma

Assam: 'मुस्लिम विवाह कानून निरस्त होने से समुदाय की महिलाओं को अत्याचार से मिलेगी मुक्ति', बोले सीएम सरमा

Sun, 25 Feb 2024 10:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Feb 2024 10:35 PM IST
सार

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद असम में बाल विवाह के खिलाफ एक और अभियान चलाया जाएगा। मैं 2026 से पहले इस मुद्दे को पूरी तरह से खत्म कर दूंगा। 

विज्ञापन
Muslim women get relief from torture, exploitation after repeal of Assam Muslim Marriages Act: CM Sarma
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम 1935 को निरस्त करने के बाद राज्य की मुस्लिम महिलाओं को अत्याचार और शोषण से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम बाल विवाह को समाप्त करने में भी मदद करेगा। 

विज्ञापन

राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को ब्रिटिश काल के इस अधिनियम को निरस्त करने के लिए असम निरसन अध्यादेश 2024 को मंजूरी दी है। सरमा ने नगांव में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में बाल विवाद के खिलाफ एक और अभियान शुरू करेगी। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, मुस्लिम माताओं के खिलाफ इतने लंबे समय से जो अत्याचार और शोषण चल रहा है, इस विधेयक के जरिए उसे खत्म किया जाएगा। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने तीन तलाक को खत्म किया। लेकिन असम में इस अधिनियम के मुताबिक अगर कोई काजी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की की शादी का पंजीकरण कराता और उसे अदालत से जमानत मिल जाती तो इसमें उसकी कोई गलती नहीं होती। अब इस कानून के हटने के बाद तलाक देना आसान नहीं होगा और 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी का पंजीकरण नहीं होगा। 

विज्ञापन

बाल विवाह के बारे में बात करते हुए सरमा ने कहा कि कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने बाल विवाह किया। उनमें से कुछ को 10 से 15 साल की कैद मिली। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव के बाद असम में बाल विवाह के खिलाफ एक और अभियान चलाया जाएगा। मैं 2026 से पहले इस मुद्दे को पूरी तरह से खत्म कर दूंगा। 

उधर, कांग्रेस पार्टी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवाहाटी के राजीव भवन में ही कुछ लोग (विधायक) रहेंगे। उन्होंने कहा, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कौन पार्टी (कांग्रेस) छोड़ेगा। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि असम कांग्रेस प्रमुख कांग्रेस पार्टी में होंगे। रकीबुल हुसैन, रिकीबुद्दीन अहमद, जाकिर हुसैन सिकंदर, नरुल हुदा और राशि जैसे कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में नहीं आएंगे। हालांकि, अन्य की कोई गारंटी नहीं है। हम आगामी लोकसभा चुनाव में असम की 14 में से 11 सीट जीतेंगे। हम इन सीट पर आराम से जीतेंगे। 

मौसम विभाग के महानिदेशक को सम्मान, सिक्किम में मिली थी बड़ी मदद 
पिछले साल सिक्किम में झील के फटने से आई बाढ़ के बाद मौसम विभाग ने कई सटीक जानकारियां साझा की थी। जिसके चलते भारी तबाही से न सिर्फ सिक्किम के आसपास के हिस्से को बचाया गया था बल्कि वक्त रहते बड़ी मदद भी मिल गई थी। मौसम विभाग के इस सटीक आकलन और उसके बाद हुए बचाव कार्य को सिक्किम सरकार ने सराहा है। सिक्किम सरकार ने मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र को सम्मानित किया है। 

सिक्किम सरकार के मुख्य सचिव ने महापात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर यह सम्मान किया। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा कहते हैं कि उनके विभाग की ओर से समय-समय पर देश के सभी हिस्सों में अलर्ट जारी किए जाते रहते हैं ताकि किसी भी बड़ी प्राकृतिक आपदा से लोगों के जीवन को बचाया जा सके। उनका कहना है की एडवांस तकनीकी और बेहतर प्रणालियों के चलते मौसम विभाग के वैज्ञानिक मौसम के किसी भी परिवर्तन को वक्त रहते पता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed