{"_id":"6465780ae2892de90b0c7af5","slug":"muslim-rashtriya-manch-will-campaign-to-connect-the-minority-community-before-the-2024-lok-sabha-elections-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2024: अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगा मुस्लिम मंच, एक राष्ट्र, एक राष्ट्रगान होगी थीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशन 2024: अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगा मुस्लिम मंच, एक राष्ट्र, एक राष्ट्रगान होगी थीम
Thu, 18 May 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 06:27 AM IST
सार
एमआरएम ने कहा कि संगठन के स्वयंसेवक अभियान के तहत समुदाय के सदस्यों के बीच ‘सच्चे मुस्लिम, अच्छे नागरिक’ का संदेश फैलाएंगे। एमआरएम स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोपाल में आठ से 11 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ‘एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान’ की थीम के साथ अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा। एमआरएम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा संगठन है।
एमआरएम ने बुधवार को कहा कि संगठन के स्वयंसेवक अभियान के तहत समुदाय के सदस्यों के बीच ‘सच्चे मुस्लिम, अच्छे नागरिक’ का संदेश फैलाएंगे। एमआरएम स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोपाल में आठ से 11 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और एमआरएम के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। संगठन ने कहा कि पिछला प्रशिक्षण कार्यक्रम 2021 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुआ था और इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और वरिष्ठ अधिकारी राम लाल भी शामिल हुए थे।
एमआरएम के प्रवक्ता शाहिद सईद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ‘एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान और एक कानून’ के विचार को देशभर के मुस्लिम समुदाय तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू करेगा। ‘सच्चा मुसलमान, अच्छा नागरिक’ का संदेश लेकर एमआरएम के स्वयंसेवक और कार्यकर्ता देश के हर कोने में मुस्लिम समुदाय तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भोपाल में प्रशिक्षण
सईद ने कहा कि संगठन ने राज्य में मुसलमानों की ‘बड़ी आबादी’ को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को चुना है। मध्य प्रदेश में मुस्लिम वोट भाजपा के वोट बैंक से दूर होता जा रहा है।