फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim Assistant Professor Appointed in Sanskrit Department of RK Mission Vidyamandira, Belur

बीएचयू विवाद के बीच बेलूर कॉलेज के संस्कृत विभाग में मुस्लिम असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

Fri, 22 Nov 2019 05:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Nov 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Muslim Assistant Professor Appointed in Sanskrit Department of RK Mission Vidyamandira, Belur
Ramakrishna Mission Sikshanamandira - फोटो : rkmsm.org

बीएचयू में चल रहे विवाद के बीच कोलकाता के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज ने संस्कृत विभाग में एक मुस्लिम व्यक्ति को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे वक्त की गई है, जब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में संस्कृत विभाग में एक मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रमजान अली नाम के इस शख्स की नियुक्ति बेलूर के रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर में की गई है।

विज्ञापन


रमजान के पास उत्तर बंगाल के एक कॉलेज में नौ साल पढ़ाने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों और विभाग के सदस्यों की ओर से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने मंगलवार से कॉलेज में पढ़ाना शुरू किया। रमजान ने कहा, ‘प्रिंसिपल और अन्य सभी ने मेरा स्वागत किया। प्रिंसिपल ने कहा कि मेरी धार्मिक पहचान का कोई मतलब नहीं है। कुछ मायने रखता है तो वह है भाषा पर मेरी पकड़, उसे लेकर मेरा ज्ञान और इस ज्ञान को छात्रों के साथ साझा करने की मेरी क्षमता।’

विज्ञापन

संस्कृत सभी भाषाओं की मां

बीएचयू विवाद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में रमजान ने कहा कि उनका मानना है कि संस्कृत भारत की विशिष्टता, उसकी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि संस्कृत सभी भाषाओं की मां है। बता दें कि, बीएचयू के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर के तौर फिरोज खान की नियुक्ति का विभाग के छात्र विरोध कर रहे हैं। नियुक्ति के खिलाफ वे सड़कों पर उतर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed