तेलंगाना: SC/ST और मुस्लिम आरक्षण संबंधी बिल 2017 विधासभा में हुआ पारित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना विधानसभा में रविवार को पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजाति और आर्थिक रूप से पिछड़े मुसलमानों संबंधी विधेयक पास हो गया। इससे पहले इस संसोधित विधेयक को पास करने के लिए विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया था। इसका बीजेपी विधायकों ने जमकर विरोध भी किया।
इस बीच नाराज स्पीकर ने हंगामे को देख 5 बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया। निलंबित विधायक जी किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
ये भी पढ़ें-...तो इसलिए आरक्षण के हिमायती थे अंबेडकर
उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री को डर लग रहा है। वहीं मुस्लिम एवं एसटी रिजर्वेशन बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पर शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तेलंगना के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Muslim and ST reservation bill: Police detains BJP workers protesting against Telangana CM K Chandrashekhar Rao in Hyderabad pic.twitter.com/YL5qCNg2sQ
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
Telangana Govt is playing vote bank politics, CM is feeling insecure after the big BJP win in UP: G Kishen Reddy,BJP MLA pic.twitter.com/ZhRixSlZcO
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने मुसलमानों के बीच सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े तबके के लिए आरक्षण की सीमा शनिवार को वर्तमान के चार फीसदी से बढ़ाकर बारह फीसदी करने का फैसला किया।
आरक्षण में इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में कुल आरक्षण निर्धारित पचास फीसदी से अधिक हो जाएगा। इसलिए विधायिका तेलंगाना आरक्षण विधेयक को पारित करे, आग्रह के साथ केंद्र के पास भेजेगी कि इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, जैसा कि तमिलनाडु के मामले में किया गया था।