फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   murderers of Democracy are now saying to save democracy : PM Narendra Modi

लोकतंत्र का गला घोटने वाले अब इसे बचाने की बात कह रहे हैं : पीएम मोदी

Sun, 20 Jan 2019 02:16 AM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलवासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलवासा Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sun, 20 Jan 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
murderers of Democracy are now saying to save democracy : PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

कोलकाता में साझा मंच पर साथ आए विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा। पीएम ने शनिवार को कहा कि यह महागठबंधन मोदी के नहीं, बल्कि जनता के खिलाफ है। यह उन लोगों का गठबंधन है, जिन्हें हमने जनता का पैसा लूटने से रोका है। 

विज्ञापन


प्रधामंत्री मोदी ने कहा कि इन्हें दिक्कत है कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों कर रहा है। हमारी साफ नीयत और स्पष्ट नीति इन लोगों को खटक रही है। इसलिए सभी ने महागठबंधन किया है।   
विज्ञापन


मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित रैली पर कटाक्ष किया। उन्होंने ममता का नाम लिए बिना कहा कि राज्य में अभी भाजपा का सिर्फ एक विधायक है। भाजपा से बचने के लिए सभी लोग इकट्ठा हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएमसी शासित जिस पश्चिम बंगाल में दूसरे राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाती है, चुनावों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती है, वहां लोकतंत्र का गला घोंटने वाले लोग इकट्ठा होकर लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed