{"_id":"655f6cf05836fa3f770ae4a8","slug":"murder-accused-facing-interpol-red-notice-brought-back-from-saudi-arabia-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सऊदी अरब से भारत लाया गया हत्यारोपी; इंटरपोल रेड नोटिस की मदद से हुआ संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सऊदी अरब से भारत लाया गया हत्यारोपी; इंटरपोल रेड नोटिस की मदद से हुआ संभव
Thu, 23 Nov 2023 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 23 Nov 2023 08:47 PM IST
सार
केरल पुलिस को 2006 में तिरुवनंतपुरम के थुंबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में सुधीश रामचंद्रन की तलाश थी। केरल पुलिस के अनुरोध पर 26 मई, 2021 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
इंटरपोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरपोल रेड नोटिस की मदद से हत्या के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को सऊदी अरब से वापस लाया गया। सीबीआई ने इस बारे में जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस 2006 से आरोपी की तलाश में थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केरल पुलिस को 2006 में तिरुवनंतपुरम के थुंबा पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में सुधीश रामचंद्रन की तलाश थी। केरल पुलिस के अनुरोध पर 26 मई, 2021 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया। इसके बाद इंटरपोल के साथ समन्वय कर रहे सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर को पता चला कि कई वर्षों से फरार चल रहा रामचंद्रन सऊदी अरब में मौजूद है।
विज्ञापन
इस जानकारी के बाद इंटरपोल और रियाद की एनसीबी की मदद से 23 नवंबर, 2023 को केरल पुलिस की एक टीम उसे सऊदी अरब से भारत ले आई।