{"_id":"5e40ed4e8ebc3ee5ba7df6ff","slug":"munaf-halari-moosa-accused-in-1993-mumbai-bomb-blasts-arrested-by-ats-from-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात एटीएस ने मुंबई बम धमाके के आरोपी मुनाफ हलारी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात एटीएस ने मुंबई बम धमाके के आरोपी मुनाफ हलारी को किया गिरफ्तार
Mon, 10 Feb 2020 11:12 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में 1993 में हुए बम धमाके और मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को गुजरात एटीएस ने मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार को गिरफ्तार किया। मुनाफ 1,500 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। जिसका पर्दाफाश पिछले साल किया गया था। गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुनाफ को सुबह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के साथ तार जुड़े होने के एक मामले में वह पिछले साल से गुजरात एटीएस की रडार पर था। उन्होंने बताया कि मूसा 1993 मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों का एक आरोपी है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।
अधिकारी ने बताया कि धमाकों के बाद वह देश से भागकर दक्षिण अफ्रीका चला गया था। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ गुजरात पहुंचाने के एक मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर वह एटीएस की रडार पर था। अधिकारी ने कहा कि गुजरात एटीएस मादक पदार्थ मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS): Munaf Halari Moosa arrested by ATS from Mumbai Airport, he was involved in drug trafficking worth Rs 1,500 crores, which was busted last year. He is also an accused in 1993 Mumbai bomb blasts.
— ANI (@ANI) February 10, 2020