फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Two children drown in sea at Worli, three rescued

Mumbai: खेलते-खेलते समुद्र पहुंचा पांच बच्चों का समूह, डूबकर दो की मौत, तीन को बचाया गया

Fri, 18 Nov 2022 06:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 06:48 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि घटना मछुआरों की कॉलोनी वर्ली कोलीवाड़ा के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। पांच बच्चों का एक ग्रुप खेलते समय समुद्र में चला गया। 

विज्ञापन
Mumbai Two children drown in sea at Worli, three rescued
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में शुक्रवार को समुद्र में जाने वाले दो बच्चे डूब गए। वहीं तीन बच्चों को बचा लिया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटना मछुआरों की कॉलोनी वर्ली कोलीवाड़ा के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। पांच बच्चों का एक ग्रुप खेलते समय समुद्र में चला गया। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 3.40 बजे फायर ब्रिगेड को फोन कॉल आया तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को निकाल लिया। 

अधिकारी ने बताया कि बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दादर के हिंदुजा अस्पताल में आठ वर्षीय कार्तिक चौधरी और 12 वर्षीय सविता पाल को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्तिकी गौतम पाटिल (13 वर्षीय) को परेल स्थित नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ले जाया गया है, जबकि आर्यन चौधरी (10 वर्षीय) और ओम पाल (14 वर्षीय) का हिंदुजा अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed