फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Tiger Shroff Gunshots case probe shooters tasked recce of Emraan Hashmi house they failed in locating

टाइगर श्रॉफ केस: शूटर्स को इमरान हाशमी के घर की रेकी करने को भी कहा गया था, अभिनेता का घर ढूंढने में रहे नाकाम

Tue, 27 Oct 2026 08:01 AM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Tiger Shroff Gunshots case probe shooters tasked recce of Emraan Hashmi house they failed in locating
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीती 18 अक्तूबर को हुए हमले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक नई जानकारी लगी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों को अभिनेता इमरान हाशमी के घर की रेकी करने के लिए भी कहा गया था। हालांकि हमलावर इमरान हाशमी का घर ढूंढ नहीं पाए, जिसकी वजह से वे वहां रेकी नहीं कर सके। इन हमलावरों ने बाद में अभिनेता सलमान खान,आमिर खान सहित तमाम सेलिब्रिटीज के घरों की भी रेकी की थी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अनुसार, सलमान खान तो हमेशा से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं। इस बार इन हमलावरों ने अभिनेता आमिर खान के घर की भी रेकी की थी, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं था कि आमिर खान अब वेस्टर्न मुंबई से दक्षिण मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं। यही वजह रही कि हमलावर उन्हें वहां ढूंढ नहीं सके।
विज्ञापन


इसके बाद इन हमलावरों को इमरान हाशमी के घर की रेकी करने का जिम्मा सौंपा गया, पर स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने के बाद भी वे उनका घर नहीं खोज पाए। इसके बाद उन्होंने अपने हैंडलर्स को इस बात की जानकारी दे दी। बाद में यह खबर मिलने पर कि वे हर रविवार को फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के पुष्पा नारसी ग्राउंड आते हैं, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को ही अपना निशाना बनाने का फैसला कर लिया। उधर, हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों राधा वर्मा (21), बबीता राव (21), कुणाल जामिनसिंह (21) और सुमित सरोलिया (19) को सोमवार को मुंबई की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 28 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत को जानकारी दी कि इन आरोपियों ने ही शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे। पकड़े गए इन चार आरोपियों में से कुणाल जामिनसिंह बिश्नोई गैंग के विदेश में बैठे गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में बना हुआ था, जिसने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। राधा वर्मा को एक पिस्तौल सौंपी गई थी, जिसके बाद राधा और बबीता राव ने 17 अक्टूबर को दादर में हमलावरों में से एक रेहान अंसारी से मुलाकात करके उसे वह पिस्तौल थमा दी थी।


पुलिस ने अदालत को बताया कि शूटर्स को साफ हिदायत दी गई थी कि वे टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के बाद हथियार तुरंत वापस लौटा दें और उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया था कि हथियार तुरंत वापस उठा लिया जाएगा। इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो गोली लगने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ब्लॉगर को गोलियां लग गईं। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed