{"_id":"6926a0e2f4772318300c7098","slug":"mumbai-terror-attack-israel-france-envoy-pays-tribute-to-victims-updates-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Attack: '26\/11 का हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरी मानवता पर हुआ था', इस्राइली राजदूत ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Attack: '26/11 का हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरी मानवता पर हुआ था', इस्राइली राजदूत ने दी श्रद्धांजलि
Wed, 26 Nov 2025 12:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:10 PM IST
सार
इस्राइली राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि 'हमें पता है कि जब आतंकवाद से कोई मासूम मरता है तो कैसा लगता है और हमें ये भी पता है कि हिम्मत, स्पष्टता और समर्पण के साथ कैसे लड़ाई लड़ी जाती है।'
विज्ञापन
मुंबई हमले की बरसी पर नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई हमले की आज 17वीं बरसी है। इस मौके पर दुनिया भर के नेता और राजनयिक मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भारत में इस्राइली राजदूत रुवेन अजार ने भी मुंबई हमले के पीड़ितों को याद किया और साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को इस्राइली समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं बल्कि पूरी मानवता पर हमला था।
'इस्राइल इस दर्द को समझता है'
इस्राइली राजदूत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'आज भारत दर्दनाक मुंबई हमले की बरसी मना रहा है। इस्राइल के लोग भारत के साथ हैं। मुंबई हमला सिर्फ मुंबई नहीं बल्कि पूरी मानवता पर हमला था। इस हमले में हर वर्ग, हर राष्ट्रीयता और हर धर्म को मानने वाले लोगों को निशाना बनाया गया। इस्राइल दुर्भाग्य से इस दर्द को समझता है।'
रुवेन अजार ने कहा कि 'हमें पता है कि जब आतंकवाद से कोई मासूम मरता है तो कैसा लगता है और हमें ये भी पता है कि हिम्मत, स्पष्टता और समर्पण के साथ कैसे लड़ाई लड़ी जाती है। हम आज मुंबई हमले में जान गंवाने वाले बहादुर अधिकारियों, सुरक्षाबलों को सम्मान के साथ याद करते हैं और उन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने मुंबई हमलों में अपने प्रियजनों को खोया। इस्राइल आतंकवाद को हराने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है और करता रहेगा। जब हम मुंबई हमले को याद करते हैं तो हम लोकतंत्र, आजादी और साझा मूल्यों की पुष्टि करते हैं। हमारा मानना है कि जिंदगी की हमेशा नफरत पर जीत होती है। आप इस लड़ाई में अकेले नहीं है, इस्राइल आपके साथ खड़ा है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mumbai Attack: 26/11 की 17वीं बरसी आज, राष्ट्रपति बोलीं- सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का वादा फिर से पक्का करें
फ्रांस ने भी किया भारत का समर्थन
भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथाऊ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुंबई हमला की 17वीं बरसी है। फ्रांस पीड़ितों को सम्मान के साथ याद करता है। साथ ही फ्रांस एकमत होकर आतंकवाद की निंदा करता है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।'
पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने 26 नवंबर 2008 को भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में हमला कर 166 लोगों की हत्या कर दी थी और 300 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। आतंकियों ने मुंबई में ताज होटल, ओबेरॉय होटल, शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन हाउस में यहूदी स्थल, कामा अस्पताल, मेट्रो सिनेमा और लियोपॉल्ड कैफे जैसे चर्चित ठिकानों को निशाना बनाया।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन