Weather: मुंबई में 24 घंटे में 106 मिमी बारिश, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए मध्यम से भारी बारिश की दी चेतावनी
Weather: मुंबई में पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिमी बारिश दर्ज की गई, नरीमन पॉइंट में सबसे ज्यादा 252 मिमी बारिश हुई। जलभराव और मेट्रो स्टेशन बंद होने जैसी परेशानियां भी सामने आईं। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते की शुरुआत में तेज बारिश झेलने के बाद मुंबई के निवासियों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोकल ट्रेनें थोड़ी देर से चल रही थीं, जबकि बेस्ट (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन) की बसें और मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं।
बीएमसी के मुताबिक, नरीमन प्वाइंट में सबसे ज्यादा 252 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई (25 मई रात 10 बजे से 26 मई सुबह 11 बजे के बीच)। इसके बाद बीएमसी मुख्यालय में 216 मिलीमीटर और कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 207 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: 'अगर पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो उसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा', भाजपा नेता दिलीप घोष की चेतावनी
आज सुबह आठ बजे तक (बीते चौबीस घंटे में) द्विपीय मुंबई में औसतन 106 मिलीमीटर, पश्चिम उपनगर में 72 मिलीमीटर और पूर्वी उपनगर में 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना फॉर्मूला ई केस: KTR ने ACB नोटिस को बताया राजनीतिक बदला, कहा- विदेश से लौटते ही जांच में सहयोग करूंगा
बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलभराव और पेड़ों की टहनियां गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ीं। वर्ली नाका पर नया खुला अचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन जलभराव के कारण बंद करना पड़ा। पेडर रोड और नेपियन सी रोड जैसे ऊंचे और महंगे इलाके भी पानी में डूबे।