फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'If Pakistan attacks again, it will cease to exist': BJP's Dilip Ghosh

Bengal: 'अगर पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो उसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा', भाजपा नेता दिलीप घोष की चेतावनी

Tue, 27 May 2025 12:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम मेदिनीपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम मेदिनीपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 May 2025 12:38 PM IST
सार

Bengal: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा हमला किया, तो उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी देश के साथ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
'If Pakistan attacks again, it will cease to exist': BJP's Dilip Ghosh
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी के बाद आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसने दोबारा भारत पर हमला किया, तो उसका नामो-निशान मिट जाएगा। घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की कार्रवाई सटीक और प्रभावशाली रही है। उन्होंने विपक्ष से भी देश के हित में बोलने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विपक्ष को भी समझना चाहिए कि देश अब ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हें देश के पक्ष में बोलना चाहिए। आतंकियों ने महिलाओं की मांग का सिंदूर देखकर हमला किया... इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर हुआ... अगर वे दोबारा हमला करेंगे, तो उनका अंत तय है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेलंगाना फॉर्मूला ई केस: KTR ने ACB नोटिस को बताया राजनीतिक बदला, कहा- विदेश से लौटते ही जांच में सहयोग करूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने आगे कहा, अब पाकिस्तान को समझ में आ गया है... जिस तरह से भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान पर हमला किया, अगर वे वही गलती दोहराएंगे, तो उन्हें केवल गोलियां और मिसाइलें ही मिलेंगी। उनकी कमर तोड़ दी गई है। अब उन्हें समझ जाना चाहिए कि वे दुनिया से अलग-थलग पड़ चुके हैं। 

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में एक सभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, तो उसका अंत निश्चित है। 


ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान जानता है सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता, इसलिए आतंकी भेज रहा', पीएम मोदी ने खोली पड़ोसी की पोल

पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविर तबाह कर दिए। यह भारत की 'विकसित भारत' के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।

उन्होंने कहा, जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करता है, तो उसका मिटना भी तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत के मूल्यों और भावनाओं का प्रतीक है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान की सेना बौखला गई और दुस्साहस दिखाया, तब हमारी सेना ने उन्हें भी मुंहतोड़ जवाब दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed