{"_id":"642578979317bd4d2e0172d6","slug":"mumbai-rally-suspended-telangana-bjp-mla-raja-singh-booked-for-hate-speech-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई रैली: तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, हेट स्पीच का दर्ज किया गया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई रैली: तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, हेट स्पीच का दर्ज किया गया मामला
Thu, 30 Mar 2023 05:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:25 PM IST
सार
दादर पुलिस थाने के अधिकारी ने यह भी बताया कि शिवाजी पार्क और लेबर बोर्ड कार्यालय के बीच हिंदू सकल समाज द्वारा आयोजित रैली में टी राजा सिंह द्वारा दिए गए भाषण की जांच के बाद चार दिन पहले मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उनके खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया है। दादर पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टी राजा सिंह के खिलाफ 29 जनवरी को मुंबई में एक रैली में कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
दादर पुलिस थाने के अधिकारी ने यह भी बताया कि शिवाजी पार्क और लेबर बोर्ड कार्यालय के बीच हिंदू सकल समाज द्वारा आयोजित रैली में टी राजा सिंह द्वारा दिए गए भाषण की जांच के बाद चार दिन पहले मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए(आई)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोर्चा का आयोजन हिंदू समुदाय, विशेषकर महिलाओं के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए किया गया था।
विज्ञापन