{"_id":"603281838ebc3ee975200b79","slug":"mumbai-police-seized-12-5-crores-md-drug-three-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में साढ़े 12 करोड़ की 25 किलो से ज्यादा मेफेड्रॉन ड्रग जब्त, तीन ठिकानों से तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में साढ़े 12 करोड़ की 25 किलो से ज्यादा मेफेड्रॉन ड्रग जब्त, तीन ठिकानों से तीन गिरफ्तार
Sun, 21 Feb 2021 09:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में 12.5 करोड़ की एमडी ड्रग के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
मुंबई पुलिस ने 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की 25 किलोग्राम मेफेड्रॉन ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास पांच लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर की डोंगरी पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार तड़के इकबाल हुसैन सैय्यद (38) को पकड़ा था और उसके कब्जे से 60,000 रुपये कीमत की मेफेड्रॉन बरामद की थी। इसके बाद सैय्यद से पूछताछ के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई के एक होटल में छापेमारी की गई। वहां से अब्दुल वसीम नाम के आरोपी से करीब तीन लाख रुपये की मेफेड्रॉन बरामद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर गिरोह की दो दिन की पड़ताल में आरोपी दीपक संजीव बंगेरा को घाटकोपर से गिरफ्तार किया गया। बंगेरा के कलीना स्थित परिसर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को 12.50 करोड़ रुपये कीमत की 25 किलोग्राम मेफेड्रॉन बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निवारक कानून यानी एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन