{"_id":"63e1f4c298df6332d1788e45","slug":"mumbai-police-security-agencies-on-alert-after-threat-call-from-im-member-on-attack-on-chhatrapati-shivaji-air-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की धमकी के बाद अलर्ट, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की धमकी के बाद अलर्ट, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:27 PM IST
सार
सोमवार को इरफान अहमद नामक व्यक्ति ने कॉल करके एयरपोर्ट पर हमले की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य बताया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। बता दें कि सोमवार को इरफान अहमद नामक व्यक्ति ने कॉल करके एयरपोर्ट पर हमले की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
25 वर्षीय युवक गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने बताया, छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर धमकी भरे कॉल के सिलसिले में मुंबई के गोवंडी इलाके से एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार शाम में ही महाराष्ट्र के नागपुर में दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में धमकी भरा कॉल नागपुर पुलिस स्टेशन कंट्रोल रूम को मिला। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन