फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disha salian death case, mumbai police says in disa salian case that allegations are false on how dead body was found

दिशा सालियान मौत मामलाः पुलिस ने कहा-दिशा के शव को लेकर सारे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद

Sun, 09 Aug 2020 11:47 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Disha salian death case, mumbai police says in disa salian case that allegations are false on how dead body was found
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस के दावों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने रविवार को अपने बयान मे ऐसे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने कहा कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का शव आठ जून को किस अवस्था में बरामद हुआ, इस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मुंबई पुलिस ने कहा कि मलाड के उत्तरी उपनगर स्थित एक ऊंची इमारत से दिशा के कथित तौर पर छलांग लगाने के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब दिशा के परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी) दिलीप सावंत ने कहा, ‘‘लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। हमने मौके की और शव की तस्वीरें ली थी। यह निर्वस्त्र नहीं था। ’’

अधिकारियों ने कहा कि दिशा के परिवार के सदस्य घटनाक्रम से अवगत हैं क्योंकि वे उस वक्त मौजूद थे, जब पुलिस उसकी मौत के ठीक बाद मौके पर पहुंची थी। वहीं सावंत ने यह भी कहा कि दिशा की मौत की जांच के तहत अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किये गये हैं।


अधिकारियों ने बताया कि अंकिता का बयान भी दर्ज किया गया है। वे दोनों दोस्त थीं। अंकिता फोन पर दिशा से बात करने वाली अंतिम व्यक्ति थी। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed