{"_id":"5f4775128ebc3e3ce062710f","slug":"mumbai-police-says-director-and-actor-mahesh-manjrekar-received-extortion-call-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश मांजरेकर से अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर फोन कर मांगे 35 करोड़ रुपये, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महेश मांजरेकर से अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर फोन कर मांगे 35 करोड़ रुपये, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2020 03:49 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर
- फोटो : फाइल फोटो
निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा धमकी भरे फोन करने और 35 करोड़ रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने बताया कि 'महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति ने धमकी भरे फोन किए और उनसे जबरन वसूली के तौर पर 35 करोड़ रुपये मांगे। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।'
विज्ञापन
#Correction Director & actor Mahesh Manjrekar received an extortion* call from a person, in the name of underworld don Abu Salem. Anti-extortion cell has arrested an accused, who was trying to extort Rs 35 crore through the threat call: Mumbai Police
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 27, 2020
महेश मांजरेकर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 'अबु सलेम गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति उन्हें संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये देने को कहा।' एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे पुलिस की वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एंटी एक्सटॉर्शन सेल) के पास भेज दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि 'मांजरेकर ने दो दिन पहले दादर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले के दोषी अबू सलेम के गिरोह का सदस्य बताते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता और उगाही से जुड़े होने की वजह से इसे वसूली रोधी प्रकोष्ठ के पास जांच के लिए भेज दिया गया।'
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार मांजरेकर ने ‘वास्तव: द रियलिटी’, ‘ अस्तित्व’ और ‘विरूद्ध’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है।