फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police said that vaje was posted in Crime Intelligence Unit at the behest of Parambir Singh

एंटीलिया मामला : पुलिस ने कहा- वाजे को परमबीर सिंह के इशारे पर क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट में तैनात किया

Thu, 08 Apr 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 02:45 AM IST
सार

  • पुलिस ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट, तत्कालीन ज्वाइंट सीपी के आपत्ति जताने के बावजूद हुई तैनाती

विज्ञापन
mumbai police said that vaje was posted in Crime Intelligence Unit at the behest of Parambir Singh
सचिन वाजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटीलिया मामले में निलंबित पुलिस सब इंस्पेक्टर सचिन वाजे को मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के इशारे पर क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट (सीआईयू) में तैनात किया गया था।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने गृह विभाग को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वाजे की तैनाती पर तत्कालीन संयुक्त आयुक्त (क्राइम) ने कड़ी आपत्ति उठाई थी, इसके बावजूद यह उनकी तैनाती की गई।
विज्ञापन


वाजे ने वरिष्ठता क्रम को दरकिनार किया था और वह सीधे तत्कालीन पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट करते थे। इतना ही नहीं, वाजे टीआरपी घोटाला, दिलीप छाबरिया कार फाइनेंस केस, मुकेश अंबानी सुरक्षा मामले समेत कई अहम केसों पर कमिश्नर के साथ मंत्री स्तरीय ब्रीफिंग में भी हिस्सा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, परंपरा के मुताबिक सीआईयू का नेतृत्व इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी करता है, लेकिन इस मामले में यह नियम दरकिनार किया गया क्योंकि वाजे सहायक पुलिस इंस्पेक्टर थे। ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ वाजे को बहाल करने का फैसला पुलिस की 5 जून, 2020 को हुई बैठक में लिया गया।


इस बैठक में तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह व कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे थे। वाजे को 8 जून को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया था, जबकि तैनाती का आदेश 9 जून को जारी किया गया था। वाजे समेत 56 अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन रद्द करने का कारण कोरोना महामारी के चलते कर्मियों की कमी बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed