फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police recovers 100 gms gold from rats in a garbage dump Latest News Update

मुंबई: पुलिस ने चूहों के पास से बरामद किया 10 तोला सोना, इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये

Thu, 16 Jun 2022 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 09:37 PM IST
सार

पुलिस ने सोने की थैली को चूहे के पास से जब्त कर पीड़ित महिला को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक, थैले में रखे सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Mumbai Police recovers 100 gms gold from rats in a garbage dump Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने चूहों के पास से 10 तोला सोना बरामद किया है। सोने की इस थैली को सूखा पाव समझकर एक भिखारी ने कचरे में फेंक दिया था। इसी थैली को लेकर एक चूहा इधर-उधर टहल रहा था। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने कचरे के ढेर से सोने से भरे हुए गहने वाली थैली बरामद कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने सोने की थैली को चूहे के पास से जब्त कर पीड़ित महिला को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक, थैले में रखे सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। 

दरअसल, दिंडोशी पुलिस स्टेशन के निकट आरे कॉलोनी में रहने वाली महिला अपनी बेटी की शादी का कर्जा चुकाने के लिए 10 तोले सोने के गहने बैंक में गिरवी रखवाने जा रही थी। रास्ते में जाते वक्त उसे एक भिखारी महिला और उसका बच्चा दिखाई दिया। वह थैली में रखे हुए कुछ वड़ापाव उस बच्चे को देकर चली गई थी। 
विज्ञापन


जब वह बैंक पहुंची तब उसे पता चला कि वह जिस बड़ापाव की थैली को बच्चे को देकर आई थी उसी में सोने के गहने भी रखे हुए थे। बड़ापाव सूखा होने के कारण भिखारी ने उसे थैली समेत कचरे के ढेर में फेंक दिया था। जो चूहों के हाथ लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed