{"_id":"60ad65b08ebc3efbd1476ac1","slug":"mumbai-police-records-ips-officer-rashmi-shuklas-statement-in-phone-tapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन टैपिंग मामला: मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोन टैपिंग मामला: मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज
Wed, 26 May 2021 02:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 26 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध फोन टैपिंग और संवेदनशील दस्तावेज लीक करने के मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्ला का बयान पिछले हफ्ते हैदराबाद में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शुक्ला अभी हैदराबाद में सीआरपीएफ की अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई साइबर पुलिस की टीम ने उनका बयान दर्ज किया है। बताया जाता है कि फोन टैपिंग तब हुई थी, जब शुक्ला राज्य खुफिया विभाग की प्रमुख थीं।
विज्ञापन
बता दें कि रश्मि शुक्ला ने याचिका में कथित गैरकानूनी फोन टैपिंग के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है। दरअसल, पुलिस ने पिछले महीने (26 अप्रैल और 28 अप्रैल) शुक्ला को दो समन जारी किए थे और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई में बीकेसी साइबर विभाग के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, शुक्ला इन समन पर पेश नहीं हुईं। यह मामला पुलिस तैनाती से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों को कथित तौर पर लीक करने से भी जुड़ा है।
विज्ञापन