{"_id":"63d27712fd8ddb34f93bf77d","slug":"mumbai-police-detained-ex-serviceman-before-immolation-bid-outside-state-secretariat-mantralaya-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: पूर्व सैन्यकर्मी ने राज्य सचिवालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने समय रहते हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: पूर्व सैन्यकर्मी ने राज्य सचिवालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने समय रहते हिरासत में लिया
Thu, 26 Jan 2023 06:26 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 26 Jan 2023 06:26 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बीड जिले में उसके खिलाफ दर्ज मामले में न्याय पाने के लिए सचिवालय के बाहर आत्मदाह करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और जब वह सचिवालय के पास पहुंचा तो उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर गुरुवार को एक पूर्व सैन्यकर्मी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पूर्व सैन्यकर्मी ने अपने खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में कथित तौर पर आत्मदाह की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को एक ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बीड जिले में उसके खिलाफ दर्ज मामले में न्याय पाने के लिए सचिवालय के बाहर आत्मदाह करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और जब वह सचिवालय के पास पहुंचा तो उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैन्यकर्मी बीड जिले के माजलगांव का रहने वाला है। अपने खिलाफ दर्ज मामले में स्थानीय पुलिस और नेताओं से कोई मदद नहीं मिलने के बाद उसने मुंबई आकर आत्मदाह की योजना बनाई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद व्यक्ति को मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया।
विज्ञापन