फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Naval Dock threat to Maharashtra Police 2 employees arrested

नौसेना डॉकयार्ड को उड़ाने की धमकी: मुंबई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 01:09 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार (16 नवंबर, 2025) को नौसेना के डॉकयार्ड पर हमले की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने दोनों शख्स का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mumbai Naval Dock threat to Maharashtra Police 2 employees arrested
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार (16 नवंबर, 2025) को नौसेना के डॉकयार्ड को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। डॉकयार्ड के दो कर्मचारियों ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने दोनों शख्स का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सामने आया कि धमकी देने वाला शख्स उस समय नशे में था और डॉकयार्ड का ही कर्मचारी था। उसके साथ एक शख्स को भी पूछताछ के लिए लाया गया था। वह व्यक्ति भी उसी डॉकयार्ड का कर्मचारी था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों लोगों ने शराब के नशे में धमकी भरा फोन किया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने फर्जी धमकी देने के मामले में जहांगीर शेख नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खुद आंध्र प्रदेश में होने की बात कही थी। उसने कॉल कर दावा किया कि किसी और ने उसे इस हमले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी मिलते ही पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं और तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। टीम ने डॉकयार्ड के इलाके में और आस-पास तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज, शख्स या गतिविधि नहीं मिली।


इसके बाद अधिकारियों ने कॉल कर धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी धमकी देने के पीछे क्या मकसद था? क्या इसकी पीछे कोई और शख्स भी शामिल है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed