फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Man arrested ahead of PM Modi rally for posing as soldier from Guards Regiment of Army

सुरक्षा में सेंध: क्या पीएम मोदी के ऊपर हमले की थी योजना? सेना का सिपाही बता वीवीआईपी इलाके में घुसा शख्स

Sat, 21 Jan 2023 12:16 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,मुंबई
एएनआई,मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Jan 2023 12:16 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो कि खुद को सेना की गार्ड्स रेजिमेंट का सिपाही बताकर उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी इलाके में घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन
Mumbai Man arrested ahead of PM Modi rally for posing as soldier from Guards Regiment of Army
पीएम मोदी की रैली - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 19 जनवरी को हुई पीएम मोदी की रैली को लेकर मुंबई पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अधिकारियों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो कि खुद को सेना की गार्ड्स रेजिमेंट का सिपाही बताकर उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी इलाके में घुसने की कोशिश की। यह घटना पीएम मोदी के रैली स्थल पर पहुंचने से 90 मिनट पहले घटी।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान विज्ञान स्नातक रामेश्वर मिश्रा के रूप में हुई
आरोपी की पहचान विज्ञान स्नातक रामेश्वर मिश्रा के रूप में हुई है, जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दोपहर करीब तीन बजे संदेह के आधार पर रोका था। 
विज्ञापन


कई धाराओं में मामला दर्ज
मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया और उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जनवरी को हुई थी पीएम मोदी की रैली
इससे पहले 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई में कई विकास पहलों का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया था। पीएम ने मुंबई में करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुंबई में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास में, प्रधानमंत्री ने 20 हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दावाखाना का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed