{"_id":"59cdf53f4f1c1bd1538b4f46","slug":"mumbai-local-will-soon-similar-to-metro-railway-will-procurement-of-ac-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की तरह हाईटेक बनने जा रही मुंबई लोकल, हर डिब्बे में होंगे एसी और ऑटोमेटिक दरवाजे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेट्रो की तरह हाईटेक बनने जा रही मुंबई लोकल, हर डिब्बे में होंगे एसी और ऑटोमेटिक दरवाजे
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की लोकल ट्रेन शहर की लाइफ लाइन है। अब लोकल में सफर करने वाले लोगों के लिए एक खुशबरी है, जल्द ही उन्हें लोकल ट्रेन में गर्मी से निजात मिल सकती है। इसके लिए रेलवे ने एक खाका तैयार किया है, जिसके तहत 2025 तक लोकल ट्रेनें पूरी तरह से एयर कंडीशंड हो जाएंगी।
विज्ञापन
योजना के अनुसार, मुंबई रेलवे नई एयर कंडीशंड ट्रेन शुरू करेगी, जो लोकल की जगह लेगी। इसकी डिजाइनिंग के लिए टेंडर 6 अक्तूबर से मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: मालगाड़ी को रफ्तार देगा ये विदेशी इंजन, पटरी पर 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां
विज्ञापन
नई ट्रेन बहुत हद तक मेट्रो की तरह ही काम करेगी। इसके दरवाजें सेंसर से ऑपरेट होंगे, जब तक दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं होंगे ट्रेन नहीं चलेगी। एमआरवीसी दस्तावेज के मुताबिक ये सभी कोच एक दूसरे से जूड़े होंगे। केवल महिलाओं का कोच ही अलग होगा। इस ट्रेन में 3X3 सिटिंग अरेंजमेंट होगा, जो इसे मेट्रो से अलग बनाएगा।