फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालगाड़ी को रफ्तार देगा ये विदेशी इंजन, पटरी पर 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

Wed, 27 Sep 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 27 Sep 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
this engine from france will give speed to freight goods train
france train
देश में मालगाड़ियां भी आने वाले समय में एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार से चलेंगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने अपनी तैयारी कर ली है। मंत्रालय देश भर में रेलवे ट्रैक पर विदेश में निर्मित इंजन के जरिए ऐसा करने जा रहा है। 
this engine from france will give speed to freight goods train
france train
12 हजार हॉर्सपावर का है इंजन
एलस्टॉम फ्रांस से 12 हजार हॉर्सपावर के इंजन की बॉडी आने के साथ ही ऐसा अगले साल तक संभव हो पाएगा। अभी तक मालगाड़ियों में देश में बने इंजन का प्रयोग होता है, जिनकी औसत स्पीड 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इन इंजन की मदद से केवल मालगाड़ियों को मध्यम स्पीड पर चलाया जा सकता है।  
this engine from france will give speed to freight goods train
france train
हल्दिया में उतारा गया इंजन
हाल में इस नए इंजन को पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट पर उतारा गया। अब इसे रेलवे की मधेपुरा स्थित फैक्ट्री में असेंबल किया जाएगा। रेलवे ने नवंबर 2015 में फ्रांस की इस कंपनी के साथ करार किया था। करार के मुताबिक एलस्टॉम अगले 11 साल में 800 इंजन का निर्माण करेगी। सभी इंजन का निर्माण बिहार के मधेपुरा में स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
this engine from france will give speed to freight goods train
ट्रेन
रेलवे में पहली बार इतना बड़ा एफडीआई
रेलवे में पहली बार इतना बड़ा एफडीआई प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक एक इंजन को तैयार करने में 30 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इंजन के सारे पार्ट्स फ्रांस से आएंगे और इसका ट्रायल रन फरवरी 2018 में होगा। 
विज्ञापन
this engine from france will give speed to freight goods train
फ्रांस से आएंगे केवल पांच इंजन 
रेलवे द्वारा किए गए कांट्रैक्ट के मुताबिक, केवल पांच इंजन फ्रांस से आएंगे, बाकी के 795 इंजन का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत मधेपुरा में होगा।  इसके अलावा सहारनपुर और नागुपर में इंजन की मेंटिनेंस के लिए डिपो का निर्माण होगा। सभी इंजन 2028 तक बनके तैयार हो जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed