{"_id":"5f33156f8ebc3e61e34d6429","slug":"mumbai-local-train-passengers-traveling-through-mail-and-express-in-mumbai-are-troubled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में हलकान हो रहे हैं मेल-एक्सप्रेस से आने-जाने वाले यात्री, राज्यपाल से मिलकर लगाई ये गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में हलकान हो रहे हैं मेल-एक्सप्रेस से आने-जाने वाले यात्री, राज्यपाल से मिलकर लगाई ये गुहार
Wed, 12 Aug 2020 03:32 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने मुंबई से देश के अन्य प्रदेशों के लिए मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलाई हैं लेकिन, उन यात्रियों को मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करने की इजाजत नहीं है। इससे यात्री हलकान हैं। लगातार मांग की जा रही है कि जिन यात्रियों के पास मेल या एक्सप्रेस गाड़ियों के यात्रा टिकट है उन्हें लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दी जाए। लेकिन राज्य की ठाकरे सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस मांग को लगातार नजरंदाज किए जाने के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा और रेल प्रवासी संघ के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने वाले मुंबई भाजपा के महामंत्री आर यू सिंह ने कहा कि मुंबई से सटे वसई, विरार या फिर पनवेल में रहने वालों को मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, दादर, बोरिवली लोकमान्य टिकल टर्मिनस, सीएसटी, ठाणे, कल्याण से गाड़ी पकड़ने के लिए टैक्सी या रिक्शा करना पड़ता है जो काफी खर्चीला है। अगर उन्हें लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति मिल जाती है तो उनका खर्च कम होगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार तय करेगी कौन करेगा लोकल ट्रेन में सफर
सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा था। रेल मंत्रालय से बताया गया कि लोकल ट्रेन में कौन यात्रा करेगा, इसका निर्णय राज्य सरकार करेगी। हालांकि इस मसले पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने खुद राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार से बात की थी, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
अब राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से गुहार लगाई गई है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुंबई भाजपा महामंत्री आर यू सिंह के साथ मुंबई रेल प्रवासी संघ के महामंत्री कैलाश वर्मा, शैला पतंगे सामंत, राजाराम सारडा, परीक्षित सिंह आदि शामिल रहे।