फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Kamala Mills fire claims life of 29-year-old birthday girl and 2 US based brothers

कमला मिल अग्निकांड: जन्मदिन मनाने आई युवती की मौत, आंटी को बचाने में गई भतीजों की जान

Fri, 29 Dec 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Kamala Mills fire claims life of 29-year-old birthday girl and 2 US based brothers
खुशबू

मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग के कारण दम घुटने से 14 लोगों की मौत हो गई वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के बताया कि इस हादसे में गई जिंदगियों की वजह वहां मची भगदड़ है। इस हादसे में मरे 14 लोगों में खुशबू मेहता भी हैं जो अपना जन्मदिन मनाने सहेलियों के साथ वहां एक रेस्टोरेंट गईं थी और आग की चपेट में आ गई। खुशबू अपना 29वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने गईं थीं।

विज्ञापन

  
कैंपस में आग आधी रात के बाद लगी थी। फायरफाइटर ने घंटों मशक्कत कर बिल्डिंग में मौजूद लोगों को निकाल लिया गया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि 14 लोगों को बचाया नहीं जा सका। 14 मरने वाले लोगों में 11 महिलाएं थी। इनमें वों भी हैं जो खुशबू के साथ उसका बर्थ-डे सेलीब्रेट करने आईं थीं। अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में कई पार्टियां चल रहीं थी। इस आग की मौत दो भाई चढ़ गए, दोनो भाई अमेरिका से मुंबई छुट्टियां मनाने आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LIVE: लोकसभा में उठा मुंबई आग का मुद्दा, बीजेपी-शिवसेना सांसदों में हुई जोरदार बहस
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बिल्डिंग में आग लगी तो दोनों भाई अपनी आंटी को ढूंढने लगे और आग की चपेट में आ गए। वन एबव रेस्टोरेंट और पब से बचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली की लोग खुद को बचा नहीं सके।  अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोग बाथरुम में खुद को छुपा लिया था, इन दोनों भाइयों धैर्य ललानी 26 साल के और विश्वा ललानी 23 की बॉडी उनकी आंटी प्रमीला केनिया की डेड बॉडी कई और लोगों की बॉडी के साथ बाथरूम में मिली। 
 

अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई

Mumbai Kamala Mills fire claims life of 29-year-old birthday girl and 2 US based brothers
mumbai man
अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों के शरीर पर जले का कोई निशान नहीं मिले हैं। आग के कारण मरे अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। धैर्य और विश्वा ललानी के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि दोनों भाई मुंबई दो हफ्ते पहले फैमिली फंक्शन में भाग लेने आए थे। गुरुवार की रात दोनों ने अपनी आंटी के साथ डिनर प्लान किया था और उन्होंने कई और दोस्तों को भी बुलाया था।

फैमिली फ्रेंड निरवी शाह ने बताया कि डिनर पब के प्रवेश द्वार पर ही हमारी टेबल बुक थी। जब आग लगी तब हमलोग जल्दी से बाहर की तरफ भागे और मेन गेट पर पहुंच गए लेकिन जब हम नीचे पहुंच गए तो हमने देखा की प्रमीला आंटी हमारे साथ नहीं है और वो दोनों उन्हें ढूंढने वापस गए और फिर डेड बॉडी ही बाहर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed