फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Home Guard at Mira Road station saved childs life by playing on his life, got reward

मुंबई: मीरा रोड स्टेशन पर होम गार्ड ने जान पर खेल कर बचाई बच्चे की जान, मिला इनाम

Tue, 25 May 2021 10:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 May 2021 10:51 PM IST
सार

महानगर के मीरा रोड स्टेशन पर आधी रात को एक होम गार्ड जवान ने अपनी जान पर खेलकर बच्चे की जान बचाई। हाल ही में मुंबई के स्टेशनों पर रात के वक्त होम गार्ड तैनात करने की व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
Mumbai: Home Guard at Mira Road station saved childs life by playing on his life, got reward
होम गार्ड सैयद बाबू शेख - फोटो : social media

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से रेलवे की अक्सर रेल हादसों में बच्चों को बचा लिए जाने की खबरें आती हैं, यह पुलिस व अन्य जवानों की सतर्कता की झलक पेश करती हैं। लोग लापरवाही करते हैं और अक्सर बच्चे उसके शिकार होते हैं। 

विज्ञापन


ताजा घटना मीरा रोड स्टेशन पर 23 मई की रात को हुई। होम गार्ड सैयद बाबू शेख विरार की लोकल ट्रेन के महिला कोच में तैनात थे। यह ट्रेन रात 11 बजकर 47 मिनट पर विरार से रवाना हुई। इसमें एक महिला पांच बच्चों के साथ सवार हुई। ये सभी लोग दरवाजे के पास ही खड़े थे। 
विज्ञापन


बांद्रा जीआरपी के सीनियर इंस्पेक्टर वी चौगुले ने बताया कि यह ट्रेन रात 12 बजकर 10 मिनट पर मीरारोड पहुंची और ट्रेन जैसे ही रुकने लगी महिला के साथ के पांच बच्चों में से एक बच्चा ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। जैसे ही बच्चा नीचे गिरा, वैसे ही होम गार्ड सैयद बाबू शेख ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी और बच्चे की जान बचा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह घटना मीरा रोड स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगर होम गार्ड बाबू शेख थोड़ी भी देर करते तो बच्चा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप में गिर सकता था और उसकी जान जा सकती थी। 


होम गार्ड बाबू शेख के सराहनीय काम को देखते हुए जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने उन्हें 1000 रुपये का इनाम दिया। इंस्पेक्टर चौगुले ने बताया कि हाल ही में हमने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 50 से 60 अतिरिक्त होम गार्ड दिए तैनात किए हैं। इन्हें रात के समय अलग अलग ट्रेनों के महिलाओं के डब्बे में तैनात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed