फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Express Highway Accident Updates Pandharpur death toll casualties news in hindi

Accident: मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस-ट्रैक्टर की टक्कर, पांच की मौत और 42 घायल; पंढरपुर जा रहे थे लोग

Tue, 16 Jul 2024 06:20 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 16 Jul 2024 06:20 AM IST
सार

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस के ट्रैक्टर से टकराने और खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Mumbai Express Highway Accident Updates Pandharpur death toll casualties news in hindi
नवी मुंबई में सड़क हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टकराने के बाद वाहन खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया, आषाढ़ी एकादशी के मौके पर लोग एक निजी बस से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और खाई में गिर गई। 42 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 5 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


हादसे के भुक्तभोगी ने क्या बताया
दुर्घटना के समय बस में मौजूद दयानम भोईर ने बताया कि टक्कर के बाद उनके ऊपर 3-4 लोग थे। जब मैं बाहर आया तो मैंने 4 अन्य लोगों को बाहर निकलने में मदद की। जो लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए, वे मुश्किल में पड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरी बस पंढरपुर जा रही थी
इससे पहले डीसीपी पंकज दहाणे ने बताया कि हादसा नवी मुंबई पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी।

#WATCH | Mumbai | Four people died and several others were injured after a bus collided with a tractor and fell into a ditch near the Mumbai Express Highway. All the injured were admitted to the nearby MGM Hospital: Pankaj Dahane, DCP Navi Mumbai Police



The bus with devotees… pic.twitter.com/4HY3vdPVEp

— ANI (@ANI) July 15, 2024
तीन घंटे बाधित हुआ यातायात
हादसे के बाद मुंबई-लोनावाला लेन पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तर बाधित रही। बस को क्रेन की मदद से निकाला जा सका और तीन घंटे बाद लेन पर यातायात फिर से शुरू हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed