फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: dead body of corona patient found in BMC hospital toilet after 14 days

मुंबईः 14 दिन बाद बीएमसी अस्पताल के शौचालय में मिला कोरोना मरीज का शव

Sat, 24 Oct 2020 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Oct 2020 07:43 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण काल में मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों के लापता होने का मामला सुर्खियों में रहा है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के शिवड़ी स्थित टीबी अस्पताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है...

विज्ञापन
Mumbai: dead body of corona patient found in BMC hospital toilet after 14 days
bmc - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों के लापता होने का मामला सुर्खियों में रहा है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के शिवड़ी स्थित टीबी अस्पताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। अस्पताल के शौचालय में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मूल निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज का शव पाया गया है, जो 14 दिन से लापता था।

विज्ञापन


शिवड़ी टीबी अस्पताल के डीन ललित कुमार आनंदी ने बताया कि बीएमसी प्रशासन ने अस्पताल के करीब 60 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की है। मरीज का शव इतना खराब हो चुका था कि उसके लिंग की पहचान करना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


डॉ. आनंदी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जब उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि यह शव एक 27 वर्षीय मरीज का है। बाद में पता चला कि मरीज का नाम सूर्यभान तेजबहादुर यादव है। जो चार अक्तूबर को वार्ड क्रमांक 12 से लापता हो गया था। भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक इस तरह की एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। कोरोना के 6 मरीज आत्महत्या भी कर चुके हैं। ऐसी घटनाओं पर गृहमंत्री अनिल देशमुख पूर्णतया उदासीन हैं और ठाकरे सरकार मौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था

मृतक सूर्यभान यादव 30 सितंबर को टीबी अस्पताल में भर्ती हुआ था। आशंका है कि वह चार अक्तूबर को शौचालय गया होगा और सांस फूलने के कारण वह गिर गया होगा। डॉ. आनंदी का कहना है कि 18 अक्तूबर तक किसी भी मरीज या कर्मचारी ने इसकी शिकायत नहीं की। केईएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मरीज की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की बात कही गई है।

मिर्जापुर के कछवां का था मरीज

भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शौचालय में जिस कोरोना संक्रमित मरीज का शव मिला है। वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कछवां गांव का है। मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कालोनी में एक तबेले में काम करता था और फोर्स की नौकरी के लिए प्रतिदिन 8-10 किमी दौड़ता था। लेकिन अस्पताल की लापरवाही के चलते कोरोना महामारी उसे लील गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed