फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Crime Branch arrested Most Wanted Interstate Drug kingpin Laxmikant Pradhan

Odisha: अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर लक्ष्मीकांत प्रधान गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने 3.85 करोड़ के गांजे के साथ पकड़ा

Wed, 13 Dec 2023 09:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Dec 2023 09:54 AM IST
सार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्कर लक्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान को ओड़िशा से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Mumbai Crime Branch arrested Most Wanted Interstate Drug kingpin Laxmikant Pradhan
Most Wanted Interstate Drug kingpin Laxmikant Pradhan - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मोस्ट वॉन्टेड अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान को 1820 किलोग्राम गांजा मामले में ओडिशा के गंजम जिले से गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कुल कीमत 3.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि, तस्करी का सामान ओडिशा से ही खरीदा गया था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मोस्ट वॉन्टेड तस्करों की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्कर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न इलाकों में घूमता पाया गया। 
विज्ञापन


करीबन एक महीने की कोशिश के पास पुलिस को मुख्य तस्कर क्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान के ओडिशा में होने की जानकारी मिली। मुंबई से एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई। दोनों आरोपियों को फिलहाल ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया गया है। उनके अलावा अन्य तस्करों की तलाश फिलहाल जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed