{"_id":"5e3e32548ebc3ee5fe47e653","slug":"mumbai-case-registered-against-caa-nrc-protest-organizers-and-protesters-in-nagpada","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : सीएए प्रदर्शन के आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : सीएए प्रदर्शन के आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 08 Feb 2020 09:30 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मामला दर्ज
- फोटो : Twitter
मुंबई के नागपाडा में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन कर रहीं 300 महिला प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहायक आयुक्त ने शुक्रवार शाम को नागपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने मोरलैंड रोड पर एक मंच बनाया है और सड़क पर कुर्सियां रखी हुई हैं जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया है। इसके कारण नगर निकाय मोरलैंड रोड पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341 (गलत तरीके से रोकना) और 34 (साझा आपराधिक इरादा) और बीएमसी कानून की धारा 313 और 314 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन