फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai byculla jail corona out break 39 inmates incl 6 children tested covid positive in last 10 days

मुंबई: भायखला जेल में कोरोना का कहर, एक साथ 39 संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sun, 26 Sep 2021 11:24 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 11:24 AM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब भी बना हुआ है। मुंबई में तो लोग कोरोना की चपेट में अब भी आ रहे हैं। भायखाला जेल में कोरोना विस्फोट होने का मामला सामने आया है। यहां एक साथ 39 कैदी संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है।  

विज्ञापन
mumbai byculla jail corona out break 39 inmates incl 6 children tested covid positive in last 10 days
मुंबई जेल में कोरोना विस्फोट - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है। पिछले 10 दिनों के अंदर छह बच्चों समेत कुल 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल अधिकारियों के  मुताबिक, कुल 120 कर्मचारी और कैदियों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 39 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं फिर भी सभी कोविड संक्रमितों को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है।
विज्ञापन



बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस दौरान कुल 120 कैदियों की जांच की गई थी। उन्होंने कहा कि संक्रमण से पीड़ित 39 में से 36 को पास के पाटनवाला स्कूल में क्वाराइंटन में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, एक गर्भवती महिला को एहतियात के तौर पर जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed