{"_id":"5fc0c6c48ebc3e9b8d708ce1","slug":"mumbai-attacks-graffiti-in-support-of-lashkar-e-toiba-taliban-surfaces-in-mangaluru-prompting-police-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई हमलों की बरसी पर मंगलूरू में नजर आया आतंकी समूह समर्थित भित्तिचित्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई हमलों की बरसी पर मंगलूरू में नजर आया आतंकी समूह समर्थित भित्तिचित्र
Fri, 27 Nov 2020 02:58 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
मुंबई हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मुंबई हमलों की 12वीं बरसी के दिन मंगलूरू में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन वाला एक भित्तिचित्र मिला। पुलिस भित्तिचित्र के पीछे के दोषियों का पता लगाने में जुट गई है। एक इमारत की दीवार पर बने इस भित्तिचित्र में लिखा था कि यदि ‘उकसाया’ गया तो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन को देश में लाया जाएगा।
विज्ञापन
चित्र में लिखा था, 'हमें संघियों और मनुवादियों से निपटने के लिए लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान को आमंत्रित करने के लिए मजबूर ना करें, लश्कर जिंदाबाद।' इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर भित्तिचित्रों को मिटाया। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दस आतंकवादियों ने पूरे मुंबई में चार दिन तक 12 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। 26 नवंबर 2008 को हुए इन हमलों में छह अमेरिकियों और नौ आतंकवादियों सहित कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन