महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 1050 यात्री सुरक्षित निकाले गए, 15 घंटे तक चला बचाव अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई और निकटवर्ती इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और रेल और विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के कारण रेल पटरियों के पानी में डूबने से ‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस’ करीब 1050 यात्रियों के साथ ठाणे जिले में बदलापुर के पास फंस गई, जिसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न राहत एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया और करीब 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका। पीटीआई के मुताबिक, मध्य रेलवे ने बताया कि महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 1050 यात्रियों को बचा लिया गया।
बाद में इन सभी यात्रियों को विशेष ट्रेन के जरिए छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के लिए भेज दिया गया।
Badlapur: Rescued passengers from #MahalaxmiExpress leave for Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) via a special train. #Maharashtra pic.twitter.com/3pJAUzgxwm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2019
करीब 12 घंटे चला बचाव कार्य
लगभग 11-12 घंटे से महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों के बचाने के लिए नौसेना के 8 टीमों को लगाया गया, जिसमें 3 गोताखोरों की टीम भी शामिल थी। टीमों को बचाव सामग्री, नौकाओं और जीवन रक्षक जैकेट के साथ रवाना किया। इससे पहले हालात का जायजा लेने के लिए एक हेलिकॉप्टर के साथ नेवी के गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया था। बता दें कि ट्रेन मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर बदलापुर और वानगनी के बीच फंसी थी।
Central Railway, Chief Public Relations Officer on #MahalaxmiExpress rescue operation: Evacuated passengers being lodged at safe places from where they will be moved to Badlapur. #Maharashtra pic.twitter.com/Henh9TkmAf
— ANI (@ANI) July 27, 2019
Mahalaxmi Express rescue operation: 8 flood rescue teams from Navy including 3 diving teams mobilised with rescue material, inflatable boats & life jackets. A Seaking Helicopter also sent with divers for deployment in the area as advance assessment party. #Maharashtra pic.twitter.com/qBNyGXefL1
— ANI (@ANI) July 27, 2019
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि वहां से निकाले गए 500 यात्रियों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, एनडीआरएफ ने अब तक नौ गर्भवती महिलाओं समेत 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। आपात स्थिति के लिए प्रसूति रोग विशेषज्ञ समेत 37 चिकित्सकों को एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया। सहयाद्री मंगल कार्यालय में खाने-पीने जैसे जरूरी इंतजाम किए गए। आगे जाने के लिये 14 बस और तीन टैंपो की व्यवस्था की गई है।
महाराष्ट्र सरकार की आपदा प्रबंधन इकाई के निदेशक अभय यावलकर ने एनडीआरएफ की वायु कमान, वायु सेना और नौसेना को पत्र लिख यात्रियों को हवाई मार्ग से बाहर निकालने सहित अन्य आवश्यक अभियान में मदद करने की अपील की थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक मुंबई में 97.3 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में इस दौरान क्रमश: 163 मिमी और 132 मिमी बारिश हुई।
इस पर नौसेना ने ट्वीट किया, मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते भारतीय नौसेना के तीन गोताखोर दलों सहित आठ बाढ़ राहत दल बचाव सामग्री, रबर वाली नौकाओं और लाइफ जैकेटों के साथ भेजे गए हैं।
नौसेना ने कहा कि एक ‘सी किंग हेलीकॉप्टर’ मौके पर भेजा गया है, जिसमें गोताखोर रबर की नौकाओं और आवश्यक सामान के साथ मौजूद हैं।
मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई हवाई अड्डे से 11 उड़ाने रद्द की गई और नौ के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। निकटवर्ती ठाणे जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पटरियों पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर के पास फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार रात मुंबई से कोल्हापुर के लिये रवाना हुई थी लेकिन चमटोली से आगे नहीं बढ़ सकी जहां वह शनिवार अलसुबह से ही फंसी थी।
अमित शाह ने दी बचाव टीम को बधाई
इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया है। हम पूरे ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बचाव टीमों को इसके लिए बधाई दी है। इधर, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों के बाद निगरानी करने का निर्देश दिया है।Home Minister Amit Shah: Teams of NDRF, Navy, IAF, Railways&state administration have safely rescued all the 700 passengers stranded on Mahalaxmi Express near Mumbai. We were closely monitoring the entire operation. Kudos to the rescue teams for their exemplary effort. (File pic) pic.twitter.com/HpPVkBNzES
— ANI (@ANI) July 27, 2019
जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 150-180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में पुराने ढांचों या मकान की दीवार ढहने का खतरा रहता है।
#WATCH Mumbai: Roads in Matunga area water-logged, after heavy rainfall in the city. #Maharashtra pic.twitter.com/O8TUKmHNRc
— ANI (@ANI) July 26, 2019
यातायात बुरी तरह से प्रभावित
महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मध्य रेलवे के मुताबिक अब तक 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया, 6 को रोका गया है और 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उल्हास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अंबरनाथ में जल जमाव हो गया है।
मुंबई में भारी बारिश की वजह से शनिवार को 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है साथ ही आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया है। रद्द हुई उड़ानों में 7 विमान मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे, जबकि 4 विमान यहां उतरने वाले थे। रद्द हुई 7 उड़ानों में 5 इंडिगो और एक-एक एयर इंडिया और अमिरात की हैं। इसके अलावां इंडिगो ने मुंबई के लिए अपनी तीन अन्य उड़ानों को भी रद्द किया है।