फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: 14 dead so far due to fall of illegal hoardings, Commissioner said- strict action against responsible

Mumbai: अवैध होर्डिंग के गिरने से अब तक 14 की मौत, पुलिस आयुक्त ने कहा- जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Tue, 14 May 2024 09:33 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 14 May 2024 09:33 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने अवैध होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि इस घटना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, लगभग 74 लोग घायल हैं।

विज्ञापन
Mumbai: 14 dead so far due to fall of illegal hoardings, Commissioner said- strict action against responsible
मुंबई में अवैध होर्डिंग के गिरने की घटना - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई पुलिस ने अवैध होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि इस घटना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, लगभग 74 लोग घायल हैं।
विज्ञापन


मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया। इसकी चपेट में आने से लगभग 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 74 घायल हैं। वहीं मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बिलबोर्ड अवैध था। क्योंकि इसे लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


वहीं फणसलकर ने सोमवार देर शाम घटनास्थल का दौरा किया। सोमवार को अपने एक्स पर एक पोस्ट में फणसलकर ने घाटकोपर में हुई इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस टीम बचाव अभियान में जुटी है। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर निगम के अधिकारियों के बताया कि मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है।


मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग हटवाने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार देर शाम घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने शहर के सभी होर्डिंग्स के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी होर्डिंग्स अवैध और खतरनाक पाए जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार इसकी जांच करेगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया, मैंने बीएमसी कमिश्नर से शहर में सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट करने के लिए भी कहा है। जो भी अवैध और खतरनाक पाए जाएंगे उन्हें हटा दिया जाएगा।" साथ ही उन्होंने होर्डिंग गिरने से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed