फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: 11 held with mephedrone worth Rs 2.22 cr after multiple raids by ANC

Mumbai: एंटी नारकोटिक्स सेल की कई ठिकानों पर छापेमारी, 11 गिरफ्तार; दो करोड़ से ज्यादा कीमत का मेफेड्रोन जब्त

Mon, 29 Jan 2024 09:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Jan 2024 09:43 PM IST
सार

Mumbai: मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) जबरदस्त अभियान चला रही है। एएनसी छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे करोड़ों की कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया है।

विज्ञापन
Mumbai: 11 held with mephedrone worth Rs 2.22 cr after multiple raids by ANC
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई अपराध शाखा के मादक पादर्थ रोधी प्रकोष्ठ (एंटी नारकोटिक्स सेल) ने सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2.22 करोड़ की कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्सक सेल (एएनसी) की बांद्रा इकाई ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत ग्रांट रोड, मझगांव, नागपाड़ा और अग्रीपाड़ा में छापेमारी की गई। इसके बाद 1.02 करोड़ की कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया गया और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें 31 जनवरी तक पुलिस हिरास में भेज दिया गया है। जांच में पता चला है कि इस सिंडिकेट को चलाने वाला व्यक्ति विदेश में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एएनसी की वर्ली इकाई ने सांताक्रूज ईस्ट और कॉटन ग्रीन इलाके में छापेमारी की। इस दौरान 20 लाख रुपये की कीमत का 100 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले एएनसी की आजादी मैदान इकाई ने भी छापेमारी की थी और बायकुला से बुधवार पच्चीस वर्षीय मोइनुद्दीन मोहम्मद जुबेर को गिरफ्तार किया था। जुबेर पिछले साल से फरार था। उसके पास से तीन किलोग्राम से ज्यादा मेफेड्रोन जब्त किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ठाणे, राजस्थान और गुजरात में ठहरा था। उसने अपनी पहचान भी बदल ली थी। 

विज्ञापन

एएनसी की घाटकोपर इकाई ने 201 में जोगेश्वरी में एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था तब 52 लाख की कीमत का 260 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया था। उस मामले में 34 वर्षीय जुनैद फिदा हुसैन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। वह नवी मुंबई और नासिक सहित विभिन्न स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। 
 

फ्रेम-अप रैकेट: मुंबई में वार्ड ब्वॉय समेत चार गिरफ्तार
पुलिस ने मुंबई एक सरकारी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने अपने ग्राहकों को चिकित्सा दस्तावेज हासिल करने में मदद करने के लिए अस्थायी रूप से उन्हें चोट पहुंचाने के लिए अपने ज्ञान का इस्तेमाल किया। ताकि वे अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर सकें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया, मुख्य आरोप वासु थोम्ब्रे ने मोडस विधि का इस्तेमाल किया। जिसमें वह अपने ग्राहक की एक उंगली को जहर से भरा इंजेक्शन देने से पहले उसे तोड़ देता था। इसके बाद ग्राहक उंगली की चोट का जिक्र करने वाले चिकित्सा दस्तावेज हासिल करने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों के पास जाते थे। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति तब पुलिस से संपर्क करता था और उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed