{"_id":"589b10cf4f1c1bc15537a083","slug":"mulayam-supporter-mps-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संसद में पीछे फेंके गए मुलायम के 'करीबी' सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब संसद में पीछे फेंके गए मुलायम के 'करीबी' सांसद
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रात-दिन एक किए हैं। वहीं उनके पिता और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मान गए हैं। लेकिन मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं पर अभी भी गाज गिर रही है। अब ऐसी खबर आ रही है कि राज्यसभा में मुलायम के करीबी 3 सांसद पीछे के सीटों पर बैठेंगे।
विज्ञापन
ये तीनों सांसद मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। इन सांसदों का नाम है- अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सुखराम सिंह यादव। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव के समर्थक सांसद और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा के अध्यक्ष को चिट्टी लिखी है, जिसमें इन तीनों सांसदों को पीछे की सीटें आवंटित करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो राज्यसभा अध्यक्ष ने नरेश अग्रवाल की गुजारिश मान ली है। अगर ऐसा हुआ तो अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सुखराम सिंह यादव राज्यसभा में पीछे के सीटों पर बैठेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रामगोपाल यादव को समाजवादी पार्टी से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद भी नोटबंदी के मुद्दे पर जब चर्चा हुई, तो समाजवादी पार्टी को दिए गए वक्त पर रामगोपाल यादव ही बोले। राज्यसभा टीवी की तरफ से उनको सपा का नेता ही लिखा गया था।
रामगोपाल की सलाह पर ही मुलायम ने 2012 में अखिलेश को सीएम बनाया था। रामगोपाल ही अमर सिंह की सपा से विदाई की वजह बने थे। रामगोपाल सपा को अखिलेश को सौंपने और अमर-शिवपाल को किनारे करने की खूब वकालत की और यही हुआ।